ट्रक से टकराई तेज रफ्तार गाड़ी, एक व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार

जिला कांगड़ा में एक सड़क हादसे में हरियाणा के व्‍यक्ति की मौत हो गई। पुलिस थाना क्षेत्र देहरा के तहत रानीताल मुबारिकपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ढलियारा खड्ड में रविवार देर रात यह हादसा पेश आया।

जानकारी के अनुसार देहरा से चिंतपूर्णी की ओर जा रही एचआर नंबर की क्रूजर गाड़ी की टक्कर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से हो गई। टक्कर के बाद क्रूजर का दरवाजा खुलने के कारण गाड़ी में बैठा एक व्यक्ति सिर के बल नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति के सिर पर चोट लगने की वजह से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की शिनाख्‍त महावीर पुत्र हरि सिंह अमर पवन चौक नजदीक रविदास मंदिर पानीपत हरियाणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि क्रूजर तेज रफ्तार में थी और टक्कर के बाद बेकाबू हुई गाड़ी ने एक स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। स्कूटी सवार व्यक्ति सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

देहरा का अतिरिक्त्त कार्यभार देख रहे डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्रपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ढलियारा खड्ड में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...