ट्रक की चपेट में आई तेज रफ्तार बाइक, बीच सड़क युवक को मिली दर्दनाक मौत

--Advertisement--

ट्रक की चपेट में आने से 32 वर्षीय बाइक चालक की मौत।

हमीरपुर, 28 अक्तूबर – हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन हो रहे हादसों से कई लोग काल का ग्रास बन चुके हैं और यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में कई सड़क हादसे पेश आए हैं, जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

ताजा मामला हमीरपुर जिला के डिडवी टिक्कर का है। यहां एक ट्रक की चपेट में बाइक सवार के आने से मौके पर ही मौत हो गई है।

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र विजय कुमार (32) गांव चोतड़ा डाक घर मोरसू के तौर पर हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना ओवर स्पीड के कारण हुई है। ये भी बताया जा रहा है कि तीखे मोड़ पर ट्रक बाइक को घसीटते हुए ले गया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...