टोंस नदी में गिरी कार, सेब बागवान लापता

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

सीमांत तहसील से जुड़े अणू गांव के पास हिमाचल नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर टोंस में जा गिरी। हादसे में कार सवार लापता व्यक्ति का कोई पता नहीं चल पाया है।

त्यूणी थाना पुलिस टीम ने मोरी से एसडीआरएफ टीम बुलाकर टोंस नदी में लापता कार सवार की तलाश को सर्च अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार हिमाचल नंबर की एक कार बुधवार सुबह नया बाजार त्यूणी से अटाल की ओर जा रही थी। इस दौरान कार जगाधरी-पांवटा-राजबन -रोहडू राष्ट्रीय राजमार्ग (जेपीआरआर) हाईवे पर अणू गांव से करीब दो किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से कई पलटे खाने के बाद सीधे टोंस नदी में समा गई।

कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना के तुरंत बाद थानाध्यक्षत्यूणी आशीष रविवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार सवार का पता लगाने को संयुक्त रेस्क्यू चलाया गया।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास विकट खाई में नीचे उतर कर झाड़ियों में चारों ओर काफी खोजबीन की पर कार सवार चालक का पता नहीं चल पाया।

थानाध्यक्ष आशीष रवियान ने कहा रेस्क्यू के दौरान पुलिस टीम को करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में उतरने से दुर्घटनाग्रस्त कार की नंबर प्लेट और अन्य टुकड़े मिले हैं।

पुलिस टीम को घटनास्थल के पास से कार चालक एवं स्वामी का आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम व शिमला मंडी की कुछ रसीदें मिली है, जिससे कार सवार लापता बताए जा रहे व्यक्ति की पहचान नवीन शर्मा पुत्र अमीर चंद शर्मा निवासी धगोली-चिडगांव जिला शिमला, हिमाचल के रूप में हुई है।

बता दें कि नवीन सेब बागवान था। अणू के पास जिस जगह कार हादसा हुआ, उसके ठीक नीचे टोंस नदी बहती है। टोंस में पानी का बहाव तेज होने के कारण कार सवार व्यक्ति के डूबकर लापता होने की आशंका जताई जा रही है।

थाना पुलिस ने टोंस में लापता व्यक्ति की तलाश को मोरी से एसडीआरएफ टीम बुलाकर घटनास्थल के आसपास सर्च अभियान चलाया।

थाना पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम कार सवार लापता व्यक्ति का पता लगाने को टोंस में सर्च अभियान चला रही है। टोंस में शाम तक चले सर्च अभियान में कार सवार लापता चालक के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।

कार के टोंस में गिरने से उसमें सवार व्यक्तियों की संख्या के बारे में सही जानकारी पता नहीं लग पाई।बताया जा रहा है दुर्घटनाग्रस्त कार में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था। पुलिस ने बरामद दस्तावेजों के आधार पर स्वजन को घटना की सूचना दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...