
भलाड- शिबू ठाकुर
युवा सेवा एवं खेल विभाग धर्मशाला के सौजन्य से युवा स्वयंसेवी विशाखा व शहीद भगत सिंह युवक मंडल भनेई और महावीर युवक मंडल लुधियाड़ ने टीयूकरी में युवा दिवस सप्ताह के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता ,भाषण प्रतियोगिता करवाई ।
जिसमें मुख्य अतिथि पल्होडा,लुधियाड के बी.डी.सी जोगिंदर पाल, शिम्पू जरयाल ,ज्वाली सेवादल से करिश्मा सन्याल , ग्राम पंचायत के वार्ड पंच अमित कुमार एवं सोनिया कुमारी, अर्पित आदि युवा मौजूद रहे ।
आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शाइना द्वितीय स्थान पर तमन्ना जरियाल एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ईशा चौधरी द्वितीय स्थान पर मुनीषा कुमारी रही ।
