टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगी के लिए निक्षय मित्र बनें : एसएमओ डॉक्टर अल्पना

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

एसएमओ कांगड़ा डॉक्टर अल्पना ने सहयोगी डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के साथ मिलकर 40 क्षय रोगियों को न्यूट्रीशन किटें बांटी। उन्होंने बताया कि कांगड़ा मंदिर ट्रस्ट के सदस्य 30 क्षय रोगियों के निक्षय मित्र बनें हैं। जिसके लिए उन्होंने ट्रस्ट के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बगलामुखी मंदिर का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने क्षय रोगियों के लिए 15 न्यूट्रिशन किटें उपलब्ध करवाई हैं। एसएमओ कांगड़ा स्वयं भी एक क्षय रोगी की निक्षय मित्र बनीं हैं। उन्होंने कहा क्षय रोग की बीमारी का इलाज पूरी तरह संभव है इसके लिए रोगी को स्वास्थ्य विभाग के परामर्श अनुसार दवाई का अपना पूरा कोर्स करना जरूरी है इसके उपरांत क्षय रोगी पूरी तरह से स्वस्थ हो जाता है।

उन्होंने बताया की क्षय रोगियों के लिए दवाई का पूरा कोर्स करने के साथ-साथ संतुलित आहार की आवश्यकता होती है। किसी भी क्षय रोगी को न्यूट्रीशन की कमी का सामना न करना पड़े इसके लिए निक्षय मित्र योजना चलाई गई है।

इस योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति निक्षय मित्र बन सकता है। उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (PMTBMBA) के अंतर्गत निक्षय मित्र बनने की अपील की। न्यूट्रिशन किट वितरण के इस कार्य में एसएमओ कांगड़ा के साथ डॉ शुभम, डॉ चारू, डॉ महिमा, सुपरवाइजर अंजलि, फार्मासिस्ट रजनीश और राकेश ने सहयोग किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...