टाहलीवाल में कार सवार युवकों की स्कूटी सवार से मारपीट, मेडिकल स्टोर में घुसकर लहराई तलवारें

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना टाहलीवाल के अंतर्गत स्थानीय बाजार में रविवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। स्कूटी सवार व्यक्ति को कार सवार युवकों ने टक्कर मार दी और इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावर तलवार और लाठियां लेकर एक मेडिकल स्टोर के अंदर घुस गए और जान से मारने की धमकियां दीं।

पुलिस को दी गई शिकायत में अकबर अली निवासी नंगल कलां ने बताया कि वह रविवार शाम टाहलीवाल बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेने गया था। इसी दौरान उसी के गांव का रोहित राणा अपने साथियों के साथ कार में वहां पहुंचा और उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सवार सभी युवक नीचे उतरे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

जान बचाने के लिए अकबर अली पास के एक मेडिकल स्टोर में घुस गया, लेकिन आरोपी तलवार और डंडे लेकर दुकान के भीतर घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी।

इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आरोपियों की कार की टक्कर से वहां मौजूद महिला लक्ष्मी कुमारी और उसकी छोटी बच्ची जानवी घायल हो गईं। वहीं मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ी एक बाइक और एक स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

दुकान मालिक और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर एक आरोपी को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलैहड़ पहुंचाया गया, जहां तीनों का मेडिकल परीक्षण करवाया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया के बोल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर तीन अज्ञात व्यक्तियों सहित कुल छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...