टांडा मेडिकल कालेज के त्वचाविज्ञान विभाग के शोध लेख को मिला सर्वश्रेष्ठ लेख का सम्मान

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

डा राजेंद्र प्रसाद आयरुविज्ञान महाविद्यालय व अस्पताल टांडा को एक ओर उपलब्धी हासिल की है। इस बार टांडा मेडिकल कालेज के त्वचा विज्ञान विभाग के एक शोध लेख ने ख्याति दिलाई है। शोध लेख को आइडीओजे अवार्ड्स 2021 में सर्वश्रेष्ठ मूल लेख से सम्मानित किया गया है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर 2022 में होने वाले सम्मेलन डरमाकान में भी इस लेख को सम्मानित किया जाएगा।

संस्थान के त्वचा विभाग की इस उपलब्धि पर डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल महाविद्यालय व अस्पताल टांडा के प्राचार्य डा भानू अवस्थी ने जहां बधाई दी है वही इस संस्थान की बहुत उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान ऐसा गौरव हासिल करना संस्थान के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने बताया कि संस्थान के त्वचा विज्ञान विभाग द्वारा तैयार किया शोध 455 रोगियों पर तैयार किया गया जिसमें रोगियों की एलर्जी संबंधी प्रोफाइल, सूजन सहित अन्य रोगों का लेख प्रकाशित किया गया है।mउन्होंने बताया कि त्वचा विज्ञान द्वारा तैयार किए गए शोध पर पांच वर्षो में गहन शोध कर तैयार किया गया।

जबकि इस लेख को तैयार करने में त्वचा विभाग के विशेषज्ञ डा. वीके महाजन, डा. केएस मेहता और डा. पीएस चौहान का भी विशेष योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि पब मेड इंडेक्सेड जर्नल इंडियन डर्मेटोलॉजी ऑनलाइन जर्नल (आइडीओजे) में प्रकाशित लेख को उत्तर भारत में सम्मानित किया गया है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...