
राजस्थान में पाए जाने वाले जंगली फल के अर्क से तैयार होगी दवाई, भारत में हर तीसरा व्यक्ति मधुमेह रोग से है ग्रसित
कांगड़ा – राजीव जसवाल
विश्व में मधुमेह रोग दिन प्रतिदिन विकराल रूप लेता जा रहा है। लगभग 10 लाख लोग प्रतिवर्ष मधुमेह रोग के कारण मौत के मुंह में जा रहे है भारत में मधुमेह रोग दिन दुगना रात चौगुना बहुतायता में बढ़ रहा है प्रतिवर्ष भारत में 65 लाख से अधिक लोग मधुमेह रोग से ग्रसित निकल रहे हैं, जो कि एक चिंता का विषय हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की भविष्यवाणियों के अनुसार 2030 तक मौत का सातवां प्रमुख कारण मधुमेह रोग होगा। कोरोना काल में भी वे लोग जो मधुमेह से ग्रसित थे वे लोग कोरोना की चपेट में बहुत ज्यादा व जल्दी आए थे ।
वर्तमान में अनुसाशित जीवन शैली भाग दौड़ भरा जीवन मधुमेह जैसे रोगों का एक मुख्य कारण है। अधिकतर लोग अपने खानपीन का सही तरीके से ध्यान नहीं रखते हैं। पहले तो यह रोग उम्र की अधिकता के बाद देखा जाता था, परंतु अब मधुमेह का रोग बच्चों में भी देखा जा रहा है।
इस गंभीर रोग को देखते हुए डाक्टर राजेंद्र प्रसाद आयुर्वेदिक डाक्टर राजिंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा में एक जंगली फल के ऊपर मधुमेह को जड़ से खत्म करने के लिए शोध किया जा रहा है।
इस शोध में राजस्थान में पाए जाने वाले एक जंगली फल का अर्क निकाल कर मधुमेह की बीमारी के लिए एक दवाई तैयार की जाएगी, जिसको नियमित रूप में बहुत कम मात्रा में खाना होगा, जिसके बाद मधुमेह रोग या तो रोग जड़ से खत्म हो जाएगा या इसकी अधिकता में बहुत ज्यादा कमी आएगी।
टांडा अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टर्स जो इस जंगली फल पर एक शोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह फल मरुस्थल जैसी जगह में पाया जाता है। इस शोध के पूरे होने के बाद भविष्य में मधुमेह के रोग लिए एक ऐसी दवाई तैयार की जाएगी, जिसके इस्तेमाल के बाद मधुमेह रोग जड़ से खत्म हो जाएगा।
आज के दौर में हर तीसरा इनसान नियमित दवाइयों को खाने के कारण बहुत परेशान हो चुका है। इस दवाई के तैयार होने के बाद मधुमेह से पीडि़त रोगी मीठा भी खा सकेगा और उसे मधुमेह का रोगी पर कोई असर नहीं होगा बल्कि इस बीमारी से उन्हें छुटकारा मिलेगा।
टांडा अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टर्स ने बताया की हमारा प्रयास है कि जो लोग नियमित रूप से मधुमेह और रक्तचाप की दवाइयां ले रहे है अगर उन्हें लंबे समय की अपेक्षा थोड़े समय के लिए भी इन मधुमेह व रक्तचाप की दवाईयों से छुटकारा मिल जाए ए तो सभी के बहुत राहत मिलेगी और हमारे लिए खुशी की बात होगी ।
