
कांगड़ा – राजीव जसवाल
जिला कांगड़ा सेवा भारती इकाई ने अपने भिन्न भिन्न प्रकार के सेवा प्रकल्पों में वेंटीलेटर युक्त रोगी वाहन के प्रकल्प का आरम्भ कर के अति आवश्यक सुविधा उपलव्ध करवा कर ” नर सेवा नारायण सेवा” के उद्देश्य में एक और अध्याय लिखा है।
यह वेंटीलेटर युक्त एम्बुलेंस सरकार द्वारा तय किराए पर ही चले गी। इस एम्बुलेंस की मांग जिला कांगड़ा के साथ लगते जिलों के अस्पतालों से आने पर भी इसे उपलव्ध करवाया जाएगा।
उपरोक्त चित्र में सेवा भारती जिला कांगड़ा इकाई के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल तथा जिला कोषाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह राणा टांडा अस्पताल जा कर इस वेंटीलेटर युक्त एम्बुलेंस को जरूरतमंद लोगों हेतु समर्तित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विदित रहे कि इस से पहले सेवा भारती जिला कांगड़ा इकाई मेडिकल अस्पताल टांडा में सुबह नाश्ते, साधारण एम्बुलेंस सेवा, गद्दे कम्बल, वाकर, भील चेयर, तथा जरूरतमंद मरीजों को दवाइयों इत्यादि की सेवाएं दे रहे हैं।
एम्बुलेंस सेवा प्राप्त करने हेतु संपर्क सूत्र:
विनोद अग्रवाल:9816043398
जोगेंदर राणा: 9805021612
इस आशय की जानकारी सेवा भारती जिला कांगड़ा के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने दी।
