ज्वाली: हरनोटा पंचायत में लंपी वायरस महामारी से ग्रस्त बेसुध गाय की मदद को आगे आए स्थानीय लोग

--Advertisement--

Image

ज्वाली/भलाड – शिबू ठाकुर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम हरनोटा पंचायत में देखने को मिला ,जहां पर एक लावारिस गाय जो कि लंपी वायरस महामारी से ग्रस्त है और सड़क के किनारे बेसुध अवस्था में पिछले 4 दिन से पड़ी हुई है.

आसपास के लोगों से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह गाय पिछले 4 दिन से इसी जगह पर पड़ी हुई है. जिसकी सुध लेने कोई प्रतिनिधि ,नेता या गौ सेवक नहीं आया.

कुछ स्थानीय युवाओ द्वारा गाय को पानी,घास और उठाने का प्रयास भी किया गया. वहां पर मौजूद लोगों द्वारा यह सवाल जरूर उठाया गया कि क्या पंचायत प्रशासन का कोई फर्ज नहीं बनता.

इस बारे में जब हरनोटा पंचायत प्रधान रक्षा देवी से बात हुई तो वह कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए और यहां तक कह दिया कि अभी गाय मरी नहीं है. जब मर जाएगी तब देख लेंगे. उनका यह बयान कई तरह के सवाल भी उत्पन्न कर गया.

हालांकि जब हरनोटा पंचायत के ही उपप्रधान रफीक मोहम्मद उर्फ संजू से फोन पर बात हुई तो उन्होंने कहा की स्थानीय लोगों द्वारा देखरेख की जा रही है और डॉक्टर भी सुबह शाम गाय के उपचार हेतु आते हैं.

वेटरनरी अस्पताल पशु औषधालय नियाल -2 के फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार से फोन पर बात हुई तो उन्होंने कहा की वह सुबह शाम और कभी दिन में भी समय मिले तो गाय को उपचार देने के लिए आ जाते हैं.

अंत में जब इसी संदर्भ में एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह से फोन पर बात हुई तो उन्होंने कहा कि मामला आप के माध्यम से मेरे ध्यान में आया है तो संज्ञान लिया जाएगा !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...