ज्वाली से गुमशुदा हुआ लड़का यूपी के लखीमपुर में हुआ बरामद

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर

पुलिस थाना ज्वाली के लब का एक लड़का गत सोमवार को लापता हो गया था। जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाना ज्वाली में दर्ज हुई थी।

वही पुलिस ने भी सभी पहलुओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए लापता हुए लड़के को यूपी के लखीमपुर से सही सलामत बरामद कर लिया है।

इस बारे बुधवार दोपहर बाद एक बजे जानकारी देते हुए पुलिस थाना ज्वाली के एक अधिकारी ने बताया उक्त लड़का करीब 16 वर्षीय केशब यूपी के लखीमपुर पहुंच चुका था।जिसे पुलिस की टीम में एसआई अशोक, कॉन्स्टेबल हरदीप बापिस ला रहे हैं।

उन्होंने बताया कि लड़के के रिश्तेदार भी पुलिस की टीम के साथ लखीमपुर गए हुए हैं। बताया उक्त लड़का लखीमपुर कैसे पहुंचा यह तो उसके आने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन दो दिन में ही लड़के का पता लगा लेने पर क्षेत्र के लोग पुलिस की भूरी -भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...