ज्वाली विधानसभा में चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में नहीं हुई बगावत

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा कि वर्तमान चुनाव ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच बहुत ही अनुशासित ढंग से लड़ा जा रहा है।

ज्वाली विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा में कोई भी खुलेआम बगावत देखने को नहीं मिली है जहां चुनावों से पूर्व कांग्रेस में एक मात्र उमीदवार चौधरी चंद्र कुमार ने ही टिकट केलिए आवेदन किया था।

वहां भाजपा में अर्जन ठाकुर और संजय गुलेरिया ने टिकट की दावेदारी की थी और भाजपा के टिकट आबंटन मापदंडों में खरा उतरते हुए संजय गुलेरिया भाजपा की टिकट लेने में सफल रहे लेकिन भाजपा में टिकट आबंटन उपरांत कोई भी खुलेआम बगावत देखने को नहीं मिली है।

जबकि अन्य कई विधानसभा क्षेत्रों में टिकटों के चहाबान टिकट न मिलने से खफा होकर पार्टी के विरुद्ध बगावत करते हुए या तो दूसरे दलों में शामिल हो चुके हैं या फिर आज़ाद उमीदवार के रूप में अपने दलों के प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनावी दंगल में कूद पड़े हैं।

जिससे भाजपा और कांग्रेस हाईकमान कमान की परेशानियां बढ़ गई हैं। अतः भाजपा और कांग्रेस पार्टी के बगावती यदि चुनावी दंगल से नाम वापसी तक पीछे नहीं हटते हैं तो भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गजों के चुनाव जीतने के अरमान धरे के धरे रह जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...