
ज्वाली – शिबू ठाकुर
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी संजय गुलेरिया ने वीरवार को भलाड, मस्तगढ़़,मढोल, ठेहडू में नुक्कड़ सभा में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान संजय गुलेरिया ने कहा कि गरीब जनता के मौलिक अधिकारों से राजनीति करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने ज्वाली चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी संजय कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक ही परिवार के लोगों को गुणवत्ता वाली शिक्षा, चिकित्सा से खिलवाड़ और बेरोजगारी की लाइन को लंबा बनाने में सक्षम रहे हैं।
गुलेरिया ने लोगों को कहा कि विधायक बनने के बाद उनकी प्राथमिकता ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के लिए डमटाल, लोधवां और कंदरोड़ी में उद्योग स्थापित कर हजारों बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाना रहेगी।
वहीं उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी चंन्द्र कुमार कह रहे हैं की यह मेरा आखरी चुनाव है, तो संजय गुलेरिया ने कहा कि इस इस परिवार का आख़री ही चुनाव है। वहीं संजय गुलेरिया ने कहा कि उनको जनता द्वारा मिल रहे सहयोग से कांग्रेस के नेता बौखला गए हैं।
