ज्वाली में बेरोजगार शास्त्री बीएड प्रशिक्षित संघ की प्रेस वार्ता, एनसीटीई के तहत शास्त्री भर्ती करवाने को लेकर जताया प्रदेश सरकार का आभार

--Advertisement--

कुछ छुटभैये नेता कर रहे सरकार को गुमराह।

शाहपुर – नितिश पठानियां

ज्वाली में बेरोजगार संस्कृत व शास्त्री बीएड प्रशिक्षित संघ के तमाम पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता की जिसमे उन्होंने इस बार शास्त्री की भर्ती एनसीटीई के तहत करवाने को लेकर माननीय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री हिमाचल में गुणवत्ता युक्त शिक्षा की बात करते है ऐसे में शास्त्री भर्ती एनसीटीई के तहत होना आने आप मे शिक्षा में क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन है। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक फैंसले का स्वागत किया है।

उन्होंने बताया कि संस्कृत संरक्षण संघ के कुछ हमारे मित्र यह कहा रहे हैं कि उनको बीएड करने के लिए कोई केंद्र नहीं था तो उनको हम बता दें कि बीएड करने हेतु संस्थान भी थे परंतु हमारे बंधुओं ने बीएड की ही नहीं। उन्होंने बताया कि गरली संस्थान के पढ़े हुए हमारे सीनियर काफी है जिन्होंने समय रहते बीएड की है अगर बीएड करने हेतु संस्थान नहीं थे तो उन्होंने कहाँ से की।

उन्होंने बताया है कि अब कुछ नहीं बस अपनी गलती को छुपाने के लिए सरकार व कुछ शास्त्री बंधुओ को गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि माननीय शिक्षा मंत्री व प्रदेश सरकार एनसीटीई व सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की पालना कर रही है।

ऐसे में शिक्षा मंत्री व शिक्षा सचिव को मैकाले कहना उचित नहीं है। सरकार एना काम बखूबी कर रही है जिसके लिए हम समस्त संघ के सदस्य प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर शिव कुमार, अभिषेक, अनीश, रिशु, मनीता, कण्व, पीयूष, अमित, आशीष, सहित तमाम संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...