
ज्वाली – अनिल छांगू
पुलिस थाना ज्वाली में जल शक्ति विभाग के कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान पीटने पर मामला दर्ज किया गया है।
आपरेटर प्रताप सिंह निवासी सुनेहड़ ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह भरमाड़ स्थित ट्यूबवेल पर रात्रि ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर में फ्यूज डालने के लिए बिजली काटी तो कुछ अज्ञात लोगों ने उसे पीट दिया।
शिकायतकर्ता के अनुसार उसके सिर पर ईंटों से प्रहार किया गया है। आपरेटर ने इस बारे में सूचना स्वजन व दूसरे कर्मचारी को दी। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल जवाली पहुंचाया।
डीएसपी ज्वाली मनोज कुमार ने बताया कि छानबीन शुरू कर दी है।
