
ज्वाली – शिबू ठाकुर
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक अर्जुन सिंह के हाईकमान द्वारा टिकट काटने पर ज्वाली भाजपा मंडल सभी पंचायतों के प्रधान उपप्रधान बीडीसी सदस्य जिला परिषद सदस्य ने विधायक अर्जुन सिंह के घर चलवाडा में पहुंच कर भारी रोष प्रकट करते हुए विधायक अर्जुन सिंह के लिए भावुक हो उठे।
उन्होंने विधायक अर्जुन सिंह के टिकट काटने पर विधायक अर्जुन सिंह का जोरदार समर्थन करते हुए आजाद चुनाव लड़ने के लिए पेशकश की तथा हाईकमान के ऊपर पूरा गुस्सा निकालते हुए भारी रोष प्रकट किया।
महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुबाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हाईकमान द्वारा धर्मशाला में एक बैठक के दौरान वोटिंग के माध्यम से पूरे मंडल द्वारा जो प्रत्याशी ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के लिए दावेदारी के लिए उतरे उनके पक्ष में हाईकमान के आदेशों पर वोटिंग करवाई गई।
जिसमें 34 के 34 वोट विधायक अर्जुन सिंह के पक्ष में पड़े। जिसके अनुसार हाईकमान का फैसला था कि जो अधिक मंडल के वोटिंग करने पर मत लेगा पार्टी उसको टिकट का दावेदार मानेगी। परंतु हाईकमान ने इसके विपरीत फैसला लिया।
जिसको ज्वाली भाजपा मंडल कतई स्वीकार नहीं करेगा तथा पूरा मंडल विधायक अर्जुन सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ आजाद प्रत्याशी के रूप में भारी मतों के साथ उनको बिजयी बनाएगा।
विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि हाईकमान ने उनके ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा सभी मोर्चा प्रकोष्ठ में अधिक कार्य करने पर तथा पार्टी के साथ पूरी निष्ठा के साथ काम करने पर उनको यह इनाम दिया गया जिसको वह स्वीकार करते हैं तथा जिसको भी टिकट दी है।
वह इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि ज्वाली भाजपा मंडल तथा ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता के भारी रोष प्रकट किया तथा उनके भावुक होने पर उनको नतमस्तक कर दिया। तथा उनको आजाद प्रत्याशी के रूप में लड़ने के लिए मजबूर कर दिया गयाा।
जिसके लिए वे उनकी भावनाओं को देखते हुए ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गए हैं ।
उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने जवाली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कोई कार्य किया है तो वह जवाली की जनता से उनके साथ इंसाफ करने के लिए आशीर्वाद मांगते हैं। तथा चुनावों में भारी मतों से बिजली बनाने के लिए अपील करते हैं।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उत्तम धिमान, मण्डल उपाध्यक्ष अत्तर चंद, महामंत्री चैन सिंह ठाकुर , जिला उपाध्यक्ष धीरज अत्री, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मलकीत धधोच, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु बाला, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष राकेश कुमार, एसटी मोर्चा अध्यक्ष अनिल राणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष जसवंत सिंह ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश भाजपा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सलोचना देवी, मीडिया प्रभारी राजेश्वर हैप्पी, जितेंद्र ठाकुर, कवि ठाकुर,छिटू ठाकुर, नितिश ठाकुर,गोगी,नगर पंचायत मनोनीत पार्षद, सतीश गोल्डी, गुरदीप सिंह,अकुर भडबाल, अमन राणा आदि काफी मात्रा में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
