ज्वाली: एक माह तलाश जारी रखने के बाद सिद्धपुरघाड़ की लापता नाबालिगा को पुलिस ने तलाशा

--Advertisement--

Image

ज्वाली-माध्वी पंडित

जवाली पुलिस ने एक माह तक तलाश जारी रखने के बाद पंचायत सिद्धपुरघाड़ की लापता नाबालिगा को तलाश लिया है तथा जवाली थाना में ले आई है। प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रदीन निवासी सिद्धपुरघाड़ ने 15 जुलाई 2021 को पुलिस थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी नाबालिग लड़की 14 जुलाई 2021 को घर से गंगथ को मौसी के घर के लिए गई थी लेकिन शाम तक मौसी के घर नहीं पहुंची। सभी परिचितों से फोन पर पूछा गया लेकिन कोई पता नहीं चला।

शिकायत में बताया कि कोई अनजान व्यक्ति उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया है। तभी से पुलिस ने सब इंस्पेक्टर गुरदेव के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल सुग्रीब, कांस्टेबल विजेंदर गुलेरिया, महिला कांस्टेबल दीपाली को शामिल कर पुलिस टीम बनाकर नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस को नाबालिग लड़की के तमिलनाडु में होने की सूचना मिली जिस पर पुलिस ने तमिलनाडु में दबिश दी लेकिन आरोपी लड़का वहां से नाबालिग लड़की को लेकर कहीं अन्यत्र चला गया था। सूचना मिलने पर जवाली पुलिस टीम वापिस दिल्ली पहुंची तथा वहां से नाबालिग लड़की को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी लड़के जनक को धर दबोचा है।

एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने जनक को 363, 366 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। उन्हीने कहा कि नाबालिग लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है तथा आरोपी जनक को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...