ज्वाली: उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान में पुलिस को मिली सफलता

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

जिला पुलिस नूरपुर द्वारा उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान में पुलिस को सफलता मिली है। जिला पुलिस नूरपुर ने 30अप्रैल 2024 को माननीय अदालत जवाली द्वारा उद्घोषित अपराधी राकेश कुमार पुत्र गोरखी राम निवासी दियाल धमेटा को शमशार (आनी) से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

अपराधी के खिलाफ 30मार्च 2010 को धारा 354 के तहत मुकद्दमा दर्ज हुआ था। 30अप्रैल 2024 को जवाली कोर्ट ने अपराधी को उद्घोषित कर दिया तथा जिला पुलिस नूरपुर ने 12मई 2024 को उद्घोषित अपराधी राकेश कुमार पुत्र गोरखी राम निवासी दियाल को आनी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसी संदर्भ में पुलिस थाना जवाली में आज 174ए के तहत आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि अभी तक जिला पुलिस नूरपुर द्वारा 17उद्घोषित अपराधियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...