
जवाली, माधवी पंडित
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल में ब्लॉक जवाली से गुरचरण सिंह को कांग्रेस सेवादल जिला महासचिव, जगदेव सिंह सनोरिया को जिला संयुक्त सचिव, विवेक ठाकुर उर्फ लक्की को जिला संयुक्त सचिव, मनीष धीमान को जिला संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है जिससे जवाली कांग्रेस में खुशी की लहर है।
चारों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार के निवास स्थान ढन में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। गुरचरण सिंह, जगदेव सिंह सनोरिया, विवेक ठाकुर उर्फ लक्की, मनीष धीमान ने अपनी नियुक्ति के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी चन्द्र कुमार, प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, महासचिव एमएल कौंडल, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष संजीव जसवाल, पूर्व सीपीएस नीरज भारती का आभार प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमें जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसको पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा तथा पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
