जोत मार्ग पर कार खाई में गिरने से एक व्‍यक्ति की मौत

--Advertisement--

Image

चुवाड़ी, भूषण गुरुंग

 

जिला चंबा में जोत चुवाड़ी मार्ग पर कुट नामक स्थान पर एक ऑल्‍टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। भरमौर क्षेत्र से यह कार कांगड़ा की ओर जा रही थी। एचपी 38 जी 3162 कार सुबह करीब 9 बजे जोत से 12 किलोमीटर आगे कुट में अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

 

हादसे में खणी निवासी जमीत सिंह की मौत हो गई, जबकि भरमौर के चनणी गांव का सुरजन सिंह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद घायल को सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस थाना चुवाड़ी के प्रभारी सुरजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 633 TGT बने हेडमास्टर, हाई स्कूलों में मिली तैनाती, ज्वाइनिंग की समयसीमा तय

हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर पद...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने बांटे चेक

हिमाचल प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों...