जोगिंदरनगर : पहाड़ी से टकराया श्रद्धालुओं से भरा टैंपो ट्रैवलर, 2 बच्चों सहित 7 घायल

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

उपमंडल के लडभड़ोल क्षेत्र में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक टेंपो ट्रैवलर वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में 7 लोगों सहित 2 बच्चों के घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार दोपहर बाद का बताया जा रहा है। हादसा लडभड़ोल क्षेत्र के गोलवां के पास हुआ। ट्रैवलर में सवार सभी लोग जोगिन्दरनगर के बनोह से सिमसा माता मंदिर जा रहे थे।

इस दौरान ट्रैवलर की ब्रेक फैल हो गई, जिस कारण ट्रैवलर पहाड़ी से जा टकराया। गनीमत रही की हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल ले जाया गया।

घायलों की पहचान रानी देवी (36), ओम प्रकाश (54) , जुमला देवी (55), आयुष (8), निकी (47), चालक संदीप गुलेरिया (42) के रूप में हुई है। इनमें से ओमप्रकाश, रानी देवी और निक्की देवी की हालत गंभीर देखते हुए पालमपुर रैफर कर दिया गया है।

पुलिस चौकी प्रभारी राज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...