जेबीटी प्रशिक्षुओं का धरना तीसरे दिन भी जारी, प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

--Advertisement--

जेबीटी प्रशिक्षुओं का धरना तीसरे दिन भी जारी, प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर की नारेबाजी।

मंडी – अजय सूर्या

मण्डी के सेरी चाननी में जेबीटी, डीएलडी प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा खोल रखा है। जिसके चलते कक्षाओं का बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा।

संघ के जिला उपाध्यक्ष कुशाग्र ने कहा की प्रदेश में 40 हजार से अधिक जेबीटी हैं जो भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेबीटी की बैच वाइज भर्ती 2020 में करवाई गई। इसके बाद इसकी काऊंसलिंग मार्च में हुई।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिना दस्तावेज देखे नियुक्तियां दी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों से पहले वादा किया था चुनाव जीतने पर जेबीटी भर्ती में बीएड को बाहर करेंगे।

संघ कई बार प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को मिलकर शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक इस पर कोई भी कार्यवाही नही की गई। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है।

जेबीटी यूनियन ने प्रदेश की सुक्खू सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द मांगे नहीं मानी तो सचिवालय का घेराव करेंगे ओर अगर सरकार फिर भी नही मानती है तो हम आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के विपरीत जेबीटी के खाली पदों पर बीएड डिग्री धारक युवाओं की भर्ती कर रही है।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जेबीटी के रिक्त पदों को भरने के लिए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मांगे गए आवेदन में बीएड डिग्री धारकों को भी शामिल करना नियमानुसार सही नहीं है और इसे संघ बिल्कुल बर्दास्त नहीं करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टूट गईं वीरानगी और सूनेपन की जंजीरें, 21 साल बाद फिर बजी स्कूल की घंटी

हिमखबर डेस्क यहां कभी बंदूक और गोलियां की धांय-धांय सुनाई...

हिमाचल का एक ऐसा मंदिर, जहां आशीर्वाद लेने से दूर हो जाती हैं वैवाहिक बाधाएं

हिमखबर डेस्क पति-पत्नी में खटपट आम बात है। कहते हैं...

बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या, शिव मंदिर के प्रांगण में खून से लथपथ मिला शव

बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी...