
ऊना – अमित शर्मा
चिंतपूर्णी में जूस की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति के खाते से एक शातिर युवक ने 15000 रुपये की राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली है। जब रेहड़ी वाले को अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसके होश उड़ गए।
गौरतलब है चिंतपूर्णी तलवाड़ा बाईपास पर रामशीष जूस की और उसका भांजा राजेश कुमार कुल्फी की रेहड़ी लगाते हैं। बुधवार को एक युवक इनकी रेहड़ी पर आया जिसको वह जानते है।
युवक ने उनसे कहा कि उसने गूगल पर से ₹200 मंगवाने हैं इसलिए वह अपना गूगल पर का नंबर दें इस पर राजेश कुमार ने अपने गूगल पे का नंबर उस युवक को दे दिया इसके बाद शातिर युवक ने बोला कि पहले वे एक रुपये भेज कर देखेगा कि उस तरफ पहुंचता भी है की नहीं।
वही बातों ही बातों में शातिर युवक ने गूगल पर से उनके खाते से 15000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। वहीं पीड़ित युवक को जब इस बात का पता चला तो उसने बैंक शाखा में जाकर पासबुक में देखा तो उसमें भी 15,000 रूपये निकलने की जानकारी मिली ।
मामा भांजे ने इस बारे उस युवक के खिलाफ शिकायत थाना में दी। थाना प्रभारी रोहिणी ठाकुर ने बताया ऐसा मामला थाने में आया है पुलिस इसकी जांच कर रही है।
