जुन्गा की दिव्यांग बिमला ने लगाई आधार कार्ड घर पर अपडेट करने की गुहार

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

आधार अपडेट न होने के कारण दिव्यांग बिमला देवी (52) को सरकारी लाभों से वंचित रहना पड़ रहा है। बता दें कि बिमला देवी गांव कोटली मुंडाघाट तहसील जुन्गा की रहने वाली है। गरीब अनुसूचित जाति परिवार से संबध रखती है। इनका नाम बीपीएल की सूची में शामिल है।

पति जमनादास का कहना है कि बीेते फरवरी 2021 को बिमला देवी घास काटते समय पेड़ से गिर गई थी। जिसके चलते बिमला देवी दिव्यांग हो चुकी है। जिससे वह चलने में लाचार है। घर के सदस्य व्हील चेयर पर बड़ी मुश्किल से अंदर बाहर ले जाते है।

जमनादास का कहना है कि उनके द्वारा स्थानीय पंचायत में अनेकों बार आधार कार्ड अपडेट करवाने के बारे में गुहार लगाई है। ताकि बिमला देवी सरकार से अपंग परिवार को मिलने वाली सहायता का लाभ उठा सके।

सतलाई पंचायत के उप प्रधान नेत्र सिंह ठाकुर ने बताया कि उनके द्वारा बिमला देवी के आधार अपडेट करने बारे में एसडीएम ग्रामीण शिमला को प्रार्थना पत्र भेजा गया है, परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने उपयुक्त शिमला से बिमला देवी का आधार कार्ड घर पर अपडेट करने के लिए किसी कर्मचारी को घर पर भेजने का आग्रह किया है।

एसडीएम ग्रामीण शिमला निशांत कुमार ने बताया कि बिमला देवी के आधार कार्ड को घर पर शीघ्र ही अपडेट करवा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...