
कांगड़ा – राजीव जसवाल
जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा ब्लॉक स्तरीय अंडर-14 खेलों के कबड्डी व चैस में चैंपियन रहा। दौलतपुर में हुई खेलों के कुश्ती वर्ग में जीएवी के छठी कक्षा के छात्र समर में रजत पदक जीतकर सबको चौंकाया है ।
स्कूल में पहुंचने पर विजेता छात्रों के प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्डा ने सम्मानित किया। कबड्डी में जीएवी ने जलाड़ी को 36-8 रजियाणा बंद को 32-12 ठाकुरद्वारा को 36-22 से हराकर सेमीफाइनल में समीरपुर को 38-22 से हराया ।फाइनल में जीएवी ने जमानाबाद को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया ।
केशव को टूर्नामेंट का बेस्ट खिलाड़ी घोषित किया गया। कबड्डी टीम में अंकित, धीरज ,गौरव, साजन, नंदन, कार्तिक,व अतिक्श शामिल थे। शतरंज में जीएवी के छात्रों का दबदबा रहा और लड़के व लड़कियों ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।
अर्शिया चौधरी व आर्यवीर को बेस्ट खिलाड़ी घोषित किया गया।शतरंज की टीम मेंअर्शिया शर्मा,अर्शिया चौधरी,संवेदना राणा,आंचल व मनस्वी सक्षम,रूबल गुलेरिया,आर्यवीर,अंश चौधरी व दिव्यांस शामिल रहे।
