जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में होगा: डीसी

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 10 अगस्त – राजीव जसबाल 

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह में शहीद स्मारक में मुख्यातिथि तथा गणमान्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा इसके पश्चात पुलिस ग्राउंड में ध्वजारोहण किया जाएगा।

जबकि पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी तथा एनएसएस के बच्चों द्वारा परेड के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं इसी तरह से देश भक्ति तथा लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य स्वरूप देने के लिए भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। स्वतंत्रता समारोह के दौरान रक्तदान शिविर तथा स्वीप के तहत युवाओं को जागरूक किया जाएगा।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों को आयोजन स्थल पर स्वच्छता इत्यादि की उचित व्यवस्था करने तथा आईपीएच विभाग के अधिकारियों को पेयजल की उपयुक्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं ।

इसके साथ ही कार्यक्रम में गणमान्य अतिथिगणों , गलेंट्री आवार्ड विजेताओं, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी विशेष तौर पर आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...