जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में 370 छात्र लेंगे भाग।
शाहपुर – नितिश पठानियां
प्रारम्भिक शिक्षा उपनिदेशक अश्विनी भट्ट और सहायक शिक्षा उपनिदेशक संजय ठाकुर और जिला विज्ञान पर्यवेक्षक मंजू महाजन के द्वारा जिला कांगड़ा के समस्त प्रधानाचार्य मुख्याध्यापक सरकारी व निजी स्कूल प्रबंधक को अवगत करवाया जाता है कि जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेला दिनांक 8 और 9 नवम्बर 2024 को राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र ज्वालामुखी में संपन्न होगा।
जिला विज्ञान पर्यवेक्षक कांगड़ा मंजू महाजन का कहना है कि इसमें सब डिवीज़न लेवल पर पुरस्कार जीतने वाले प्रतिभागी जूनियर सीनियर और सीनियर्र सेकंडरी वर्ग के क़रीब 225 छात्र विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, गणित ओलंपियाड और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

साइंस में 145 के क़रीब छात्र सीधे जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेले में भाग लेंगे। इससे पहले 3,760 सब डिविजनल लेवल में छात्रों ने विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी गणित ओलंपियाड और प्रश्नोतरी प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता नारा लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया था कि सब डिविजनल लेवल पर बाल विज्ञान सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है।
अब सब डिविजनल लेवल में विजेता रहे छात्रों को जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में भाग लेने का मौक़ा मिलेगा। जिला स्तर पर विजेता रहने वाले छात्र राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में भाग लेंगे जो की कांगड़ा ज़िले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

