जिला में 7 लाख 41 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण: सीएमओ

--Advertisement--

Image

मंडी-नरेश कुमार

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मंडी डॉ. देवेन्द्र कुमार ने आज यहां बताया कि मंडी जिला में कोविड रोधी टीकों की 7 लाख 41 हजार से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कोविड टीकाकरण महा अभियान की शुरुआत के बाद से 30 जुलाई तक जिला में टीके की कुल 7 लाख 41 हजार 800 डोज दी गई हैं, जिसमें से 5 लाख 44 हजार 514 को पहली और 1 लाख 97 हजार 287 को टीके की दूसरी डोज दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि जिला में टीकाकरण अभियान सुचारू रूप से चल रहा है। मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के निर्देशानुसार सभी पात्र लोगों को चरणबद्ध तरीके से कवर करने के लिए अभियान की गति बढ़ाई गई है।

उन्होंने बताया कि अब तक जिला में कोरोना संक्रमण के कुल 27 हजार 938 मामले आए हैं, जिनमें से 27 हजार 279 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में जिला में 257 एक्टिव मामले हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की लापरवाही न बरतने की अपील, कहा…सुरक्षा के तीन आसान उपायों को लगातार अपनाए रखें

डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने लोगों से अपील की कि कोरोना के पूरी तरह से समाप्त होने तक बिल्कुल लापरवाही न बरतें। सुरक्षा के आसान उपायों को लगातार अपनाकर कोरोना मुक्ति की निर्णायक जंग में सहयोगी बनें। सही तरीके से मास्क लगा कर रखें, हाथों को थोड़ी थोड़ी देर में साबुन से धोते रहें या सैनेटाइजर का प्रयोग करें और दो गज की सुरक्षित दूरी के नियम का पालन करें।

उन्होंने बताया कि जिला के सभी उपमंडलों में कोरोना सैपलिंग अभियान को निरन्तर चलाया जा रहा है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...