ज्वाली – अनिल छांगू
भारतीय मजदूर संघ जिला कांगड़ा की आशा कार्यकारिणी की बैठक कांगड़ा बस स्टैंड के गौरव होटल में की गई। जिसकी अध्यक्ष सरला राणा आशा कार्यकर्ता संघ जिला कांगड़ा की अध्यक्षता में की गई। जिसमें विशेष रूप से भारतीय मजदूर संघ जिला कांगड़ा सचिव मुकेश मौजूद रहे।
इस बैठक मे दिल्ली में होने वाली 11 दिसंबर को विशाल रैली के बारे में चर्चा की गई। जिसमे जिला कांगड़ा से दिल्ली जनंतर -मंनतर मैं भारी संख्या से आशा वर्कर महिलाएं भाग लेंगी।
इस बैठक में आशा कार्यकर्ता संघ हिमाचल प्रदेश महामंत्री शशि लता सहित काफी संख्या में आशा वर्कर मौजूद रही हैं।