जिला कांगड़ा के व्यापार मंडलों ने बाजारों को खोलने के लिए समय किया निर्धारित

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

जिला कांगड़ा के शहर कांगड़ा को छोड़कर बाकी लगभग सभी व्यापार मण्डल के द्वारा कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बाजार को खोलने एवं बंद करने का समय निर्धारित किया गया है।

जिसमें से कि व्यापार मण्डल, नगरोटा-बगवां के अध्यक्ष नरेन्द्र सपेहिया ने बताया कि कोविड-19 के कारण नगरोटा-बगवां में आवश्यक और गैर जरूरी वस्तुओं की सप्लाई के लिए समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि नगरोटा-बगवां में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई प्रातः 6 से सायं 4 बजे तक, गैर जरूरी वस्तुओं की सप्लाई 9 बजे से 4 बजे तक, रेस्टोरेंट में प्रातः 6 से 4 बजे तक तथा होम डिलीवरी सायं 4 बजे से 8 बजे तक की जाएगी।

इसी प्रकार नूरपुर में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई प्रातः 7 से सायं 4 बजे तक, गैर जरूरी वस्तुओं की सप्लाई 9 बजे से 4 बजे तक, रेस्टोरेंट में 4 बजे तक तथा इसके बाद होम डिलवरी की जाएगी।

इसी प्रकार पंचरूखी के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि प्रातः 8 से दोपहर 2 बजे के बाद बाजार बंद रहेगा।

भवारना के तनु भारती ने बताया कि प्रातः 9 बजे से सायं 3 बजे तक बाजार खुला रहेगा।

सुलह के यशपाल ने बताया कि बाजार प्रातः 8 से दोपहर 2 बजे तक ही खुला रहेगा।

कोतवाली बाजार धर्मशाला व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नरेन्द्र जसवाल ने बताया कि बाजार प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक खुला रहेगा।

बैजनाथ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि बाजार प्रातः 9 से सायं 4 बजे तक खुला रहेगा।

पपरोला व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मनोज सूद ने बताया कि बाजार प्रातः 9 से सायं 4 बजे तक खुला रहेगा।

ज्वालामुखी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अनिश सूद ने बताया कि बाजार प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक खुला रहेगा।

मारंडा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मुकेश सूद ने बताया कि बाजार प्रातः 9 से सायं 4 बजे तक खुला रहेगा।

दाड़ी, धर्मशाला व्यापार मण्डल के अध्यक्ष हरीश ओवेरी ने बताया कि बाजार प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक खुला रहेगा।

गग्गल व्यापार मण्डल के अध्यक्ष दविन्द्र कोहली ने बताया कि बाजार प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक खुला रहेगा।

इसी प्रकार शाहपुर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष जतिन्द्र सोंधी ने बताया कि बाजार प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक खुला रहेगा।

इसके अतिरिक्त इंदौरा व्यापार मण्डल,गंगथ व्यापार मण्डल, मोहटली, मंदल, शेखपुर, डमटाल अनाज मण्डी ने भी यह निर्णय लिया है कि सायं 5 बजे के बाद बाजार बंद रखे जायेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

युवक ने जमानत के लिए बुलाई बिना दस्तावेज घूम रही विदेशी दोस्त, पुलिस ने हिरासत में लिया

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक रूटीन...