जिला उपायुक्त ने जरूरतमंदों को वितरित किए श्रवण यंत्र

--Advertisement--

जिला उपायुक्त ने जरूरतमंदों को वितरित किए श्रवण यंत्र

शिमला – नितिश पठानियां

जिला रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां जरूरतमंद श्रवण बाधितों को श्रवण यंत्र वितरित किए।

उपायुक्त ने कहा कि मानवता की सेवा में रेडक्रॉस सोसायटी की अहम भूमिका रहती है, जिसके तहत आज सोसायटी के माध्यम से श्रवण बाधित जरूरतमंदों को हियरिंग ऐड वितरित किए गए है।

उपायुक्त ने इस अवसर पर 4 श्रवण बाधितों को श्रवण यंत्र वितरित किए, जिसमें निखिल गांव व डाकघर झगटान तहसील जुब्बल, गौतम लोअर बाजार शिमला, दीप राम गांव दरघोट डाकघर बागरी तहसील ठियोग और रामसरन शर्मा गांव चबड़ानी डाकघर धरेच तहसील ठियोग शामिल है।

उन्होंने कहा कि श्रवण यंत्र का निर्माण भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, मोहाली द्वारा किया गया है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को कहा कि यदि मशीनों में किसी प्रकार की खामी सामने आती है तो उसकी सूचना अवश्य प्रदान करें ताकि मशीनों की मरम्मत करवाई जा सके।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, जिला रेड क्रॉस सोसायटी से सिद्धार्थ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...