जसवां प्रागपुर में आम आदमी पार्टी की दस्तक, होशियार सिंह बोले समाजसेवियों के लालच में मत आना

--Advertisement--

Image

चुनाव लड़ने का भी किया एलान, बोले पार्टी टिकट देगी तो जीतकर अरविंद केजरीवाल की झोली में डालेंगे सीट.

जसवां प्रागपुर – आशीष कुमार

जसवां प्रागपुर के चलाली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता होशियार सिंह रंगीला की अध्यक्षता में सैंकड़ों लोगों ने ली। जिसमें महिलाओं की उपस्थिति ज्यादा रही। होशियार सिंह रंगीला ने अपने संबोधन में समाजसेवियों को भी जमकर घेरा।

रंगीला ने जनता से आह्वाहन किया कि यह समाजसेवी जनता को पैसे के दम पर खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। कोई भी व्यक्ति इनके झांसे में आने वाला नहीं है। होशियार सिंह रंगीला ने कहा कि लोगों को पार्टी की नीतियां समझ में आ रही हैं। लोगों ने भरोसा जताया है कि वह किसी समाजसेवियों सहित झूठे जुमले फेंकने वाली पार्टियों के मोह में फंसने वाले नही हैं।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली में स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, बिजली, बुजुर्गों व महिलाओं के ऊपर केजरीवाल सरकार ने काम किए हैं वह काबिले तारीफ हैं। आज देश का बच्चा-बच्चा उनकी नीतियों से न केवल खुश है बल्कि अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है।

रंगीला ने जोर देते हुए कहा कि आज जिस प्रकार प्रदेश में खनन माफिया वन माफिया भूमि माफिया एवं शराब माफिया सक्रिय है। उससे लगता है कि प्रदेश आज पूरे तरीके से भ्रष्टाचार की गिरफ्त में आ चुका है। लिहाजा अब समय आ गया है कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए अपनी भावी पीढ़ी के नव निर्माण के लिए हम उठ खड़े हो।

अपने हकों की रक्षा करें व बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आम आदमी पार्टी का चुनाव करें। होशियार सिंह रंगीला ने कहा कि पार्टी की 11 गारंटी योजना है जो कि जन- जन तक पहुंचाई जा रही हैं।

उसी कड़ी में आज यह कार्यक्रम किया गया है जिसमें लगभग 100 लोगों ने हिस्सा लेकर न केवल पार्टी गारंटी योजना में अपना नाम दर्ज कराया बल्कि आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। नुक्कड़ सभा में जहां जसवां प्रागपुर विधानसभा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं पार्टी के सी पॉक्स राहुल एवं ए पॉक्स सत्यम ने भी हिस्सा लिया।

ये रहे मौजूद

ओबीसी विंग के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश, संगठन मंत्री संदीप शर्मा, संगठन मंत्री हेमंत राणा, कार्यकर्ता रविंद्र भारद्वाज, रजनी बाला, नीम चंद, नरेंद्र शर्मा, साहिल, अजय जामला सहित सभी कर्मठ कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...