जवाली में करोना गायव या प्रशासन, वाथू की लड़ी मे पंजाबी शूटिंग के लिए सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ा ।

--Advertisement--

Image

जवाली,अनिल छांगू

उपमंडल जवाली के अधीन पौंग बांध के बीच स्थित पांडवों द्वारा निर्मित बाथू दी लड़ी में रोजाना सैंकड़ों लोग आ रहे हैं तथा पौंग झील की गहराई को जाने बिना व तैराकी न जानने के बिना ही गहरे पानी में नहाने उतर रहे हैं जिससे कभी भी कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है लेकिन जवाली प्रशासन व पुलिस कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है।

रोजाना सैंकड़ों लोग हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब इत्यादि से बाथू दी लड़ी में आ रहे हैं लेकिन उनको रोकने वाला कोई नहीं है। बाथू दी लड़ी के पास ही काफी गहरा पानी है तथा बाहर से आने वाले अपनी जान को जोखिम में डालकर इस पानी में नहाने के लिए उतर रहे हैं तथा ऐसे में कोई भी कभी भी नहाते हुए पानी में डूबकर मौत का ग्रास बन सकता है।

इसके अलावा बाथू दी लड़ी की ऊंची मीनार पर लोग चढ़ रहे हैं तथा ऐसे में कोई भी ऊंची मीनार से गिरकर मौत का ग्रास बन सकता है। पिछले तीन सालों की बात की जाए तो पौंग झील में बाथू दी लड़ी को देखने आए करीबन 6-7 लोगों की मौत डूबने से हो चुकी है। इसके साथ ही कोई न कोई गायक शूटिंग के लिए बाथू दी लड़ी में आ रहा है तब भी काफी भीड़ एकत्रित हो जा रही है।

मंगलवार को भी बाथू दी लड़ी में पंजाबी गायक निंजा गाने की शूटिंग करने पहुंचे तथा इसकी खबर सुनते ही काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। आखिरकार इनको शूटिंग की अनुमति कौन दे रहा है। प्रशासन इनको पूछ क्यों नहीं रह है, यह सब सवाल उठ रहे हैं। बुद्धिजीवियों ने जिलाधीश कांगड़ा राकेश प्रजापति से मांग की है कि जवाली प्रशासन को बाथू दी लड़ी में जाने वालों को रोकने के निर्देश दिए जाएं ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो।

डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति के बोल:  

इस बारे में जिलाधीश कांगड़ा राकेश प्रजापति से बात हुई तो उन्होंने कहा कि जवाली प्रशासन को सख्त निर्देश दिए जाएंगे तथा यह भी निर्देश दिया जाएगा कि अगर कोई वहां जाने से नहीं रूकता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि डीएसपी जवाली को भी गश्त लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

युवक ने जमानत के लिए बुलाई बिना दस्तावेज घूम रही विदेशी दोस्त, पुलिस ने हिरासत में लिया

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक रूटीन...