जवानों की छुट्टियां रद्द, सेना ने वापस बुलाए, भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के कारण फैसला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किए जाने के बाद भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में बिगड़ते हालातों को देखते हुए सेना और अद्र्धसैनिक बलों के जवानों की छुट्टियां कैंसिल की जा रही हैं और उन्हें नौकरी पर वापस बुला लिया है। हालांकि अभी अद्र्धसैनिक बलों की छुट्टियों की रद्द हुई हैं, लेकिन आर्मी के जवानों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

उधर, हवाईअड्डे बंद होने के चलते जवान अलग-अलग माध्यमों से अपने सेंटर की ओर रुख कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन पूर्व सैनिकों को भी पत्र भेज कर तैयार रहने को कह दिया गया है, जो पिछले कुछ वर्षों में ही सेवानिवृत्त हुए हैुं। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद हिमाचल से जुड़े पंजाब और जे एंड के बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। पल-पल की अपडेट ली रही है और बॉर्डर से आने वाली गाडिय़ों को लगातार चैक किया जा रहा है। गौर हो कि जे एंड के व पंजाब के साथ हिमाचल का बॉर्डर एरिया लगता है और यहां पूर्व में भी आतंकी हमले हो चुके हैं। पठानकोट एयरबेस पर वर्ष 2016 में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें सात भारतीय जवान शहीद हुए थे।

धर्मशाला में हो रहे आईपीएल का मैच के मद्देनजर भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सुरक्षा के चलते कांगड़ा एयरपोर्ट को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह एयरपोर्ट केवल सेना के लिए खुला रहेगा। भारतीय सेना कांगड़ा हवाई अड्डे का इस्तेमाल जब चाहे कर सकती है। जिला कांगड़ा के बॉर्डर एरिया के साथ-साथ प्रमुख स्थान व संस्थानों, भीड़भाड वाले एरिया, मंदिरों व डैम आदि की चौकसी बढ़ा दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...