जल शक्ति विभाग में प्रमोशन से भरे जाएंगे फोरमैन के 107 पद, अधिसूचना जारी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

जल शक्ति विभाग में पदोन्नति के आधार पर फोरमैन के 107 पद भरे जाएंगे। इसके लिए प्रधान सचिव जल शक्ति ओंकार चंद शर्मा की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

लोक सेवा आयोग से संस्तुति लेकर जल शक्ति विभाग ने इन पदों के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को जारी कर दिया है, जिसके तहत फोरमैन के पद भरे जाएंगे। जारी किए गए भर्ती एवं पदोन्नत नियमों के तहत ये सभी पद विभाग में ही प्रमोशन के माध्यम से भरे जाने हैं।

जूनियर टैक्नीशियन (पंप ऑप्रेटर) की श्रेणियों से इन पदों को प्रमोशन के माध्यम से भरा जाना है, जिसके लिए कुछ नियम तय किए गए हैं।

इन पदों पर 85 फीसदी प्रमोशन 10वीं पास जूनियर टैक्नीशियन की होगी। यह शर्त शेष 15 प्रतिशत प्रमोशन इन्हीं श्रेणियों में से होगी, जिसमें अंडर मैट्रिक पंप ऑप्रेटरों को 5 फीसदी का कोटा मिलेगा जबकि 3 प्रतिशत कोटा आईटीआई प्रमाण पत्र वाले पंप ऑप्रेटरों को तथा 2 प्रतिशत प्रमोशन कोटा मैकेनिक कम फिटर को मिलेगा।

फोरमैन की श्रेणी में आने वाले कर्मचारी क्लास-3 थ्री नॉन गजटिड होंगे और 2 साल का इनका प्रोबेशन पीरियड रहेगा। ये कर्मचारी ग्रुप-सी में आएंगे और इनका कैडर सर्कल लेवल का होगा। इनके तबादले सर्कल के अंदर ही हो सकेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...