जलेब में डेढ़ किमी पैदल चले मुख्यमंत्री, लोगों में सेल्फी के लिए दिखा क्रेज

--Advertisement--

Image

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी के कायल हुए लोग

मंडी – अजय सूर्या

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुरानी प्रथाओं को तोड़कर शाही जलेब में देवताओं के साथ पैदल यात्रा की, जिसका देव समाज ने खुलकर स्वागत किया।

मुख्यंमत्री ने श्री राज माधो राय मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात खुली जीप छोड़कर उपायुक्त कार्यालय से लेकर पड्डल मैदान तक लगभग डेढ़ किमी पद यात्रा की।

मंडी की स्थानीय जनता, विशेष रूप से देव समाज ने शाही कल्चर को त्याग कर एक आम श्रद्धालु की तरह जलेब में शामिल होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को विशेष धन्यवाद दिया है।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने आम और खास के फर्क को मिटा कर देर शाम सेरी मंच के चनणी में बैठकर सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाया। लगभग एक दशक बाद प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने इस स्थान पर बैठकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया।

सांस्कृतिक संध्या के दौरान मुख्यमंत्री मंच छोड़कर सीधे जनता के बीच गए और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। स्थानीय लोगों में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ सेल्फी लेने को लेकर भी भारी क्रेज दिखा और लोगों ने जमकर सेल्फी खिंचवाई।

पूरा मंडी शहर मुख्यमंत्री की सादगी का कायल हुआ। वहां उपस्थित सभी लोगों उनके इस व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू इतने बड़े पद पर आसीन होने के बावजूद भी जमीन से जुड़े हैं और सत्ता में होने के बावजूद वह बिल्कुल भी बदले नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...