जलरक्षकों ,मल्टी टास्क वर्करों की तर्ज पर पंचायत चौकीदारों सहित सिलाई अध्यापकों,आंगनबाड़ी,आशा वर्करों को भी अनुबंध पर लाने की उठी मांग

--Advertisement--

Image

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा कि मल्टी टास्क वर्करों को आठ साल उपरांत अनुबंध पर लाने की पोलिसी के आधार पर ही अन्य वर्गों के सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों जैसे पंचायत चौकीदारों, सिलाई टीचर्स, आशा वर्करों , आंगनबाड़ी वर्करों को भी आठ साल उपरांत ही अनुबंध पर लाने की पोलिसी बनाने की मांग सरकार से की जाती है।

क्योंकि मल्टी टास्क वर्करों की तरह ही इन सब वर्गों का दैनिक कार्य लगभग एक समान ही है जबकि पंचायत चौकीदारों को तो दस से पांच बजे तक पंचायतों में कार्यरत रहना पड़ता है.

अतः इस आधार पर यह यह सभी वर्गों के अस्थाई कर्मचारी आठ साल उपरांत अनुबंध पर लाने की हकदारी रखते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...