जय राम सरकार की सहारा योजना ने 4 हजार 105 को मुसीबत में दिया सहारा

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को सहारा प्रदान करने के लिये मुख्यमंत्री सहारा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार गंभीर बीमारियों से पीड़ित परिवार का सहारा बनकर प्रतिमाह 3 हजार रुपये की आर्थिक मदद सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में प्रदान कर रही है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो इस योजना के माध्यम से अब तक गंभीर बीमारियों से पीड़ित 16 हजार 820 लोगों को प्रदेश सरकार का 56 करोड़ 13 लाख रुपये का सहारा मिल चुका है।

बता दें, मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर का इस ओर विषेष जोर है कि स्वास्थ्य संबधी परेशानियों के कारण किसी भी हिमाचली को आर्थिक संकट से न जूझना पड़े। मुख्यमंत्री की इसी संवेदनशीलता से सहारा योजना का अंकुरण हुआ है। वे खुद ऐसे बहुत से मामलों में जरूरतमंद लोगों के घर गए हैं और उन्हें योजना का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया है।
मुख्यमंत्री सहारा योजना के माध्यम से अब तक 4 हजार 105 लोगों को 11 करोड़ 73 लाख 47 हजार 203 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जा चुकी है।

इस योजना के माध्यम से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के एकल परिवार में रहने वाले गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त देखभाल के लिये कार्यान्वित किया जा रहा है। इस योजना में पार्किन्सन, कैंसर, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, अधरंग, किडनी फेलियर व क्षय रोग जैसी गंभीर बीमारियों को शामिल किया गया है। योजना में पात्रता के लिए 4 लाख रुपये तक वार्षिक आय की सीमा निर्धारित की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...