जय मां चंडी दरबार कांगड़ा में लगाया गया गणपति को 56 भोग

--Advertisement--

Image

स्टाफ, रिपोर्ट

मां चंडी दरबार कांगड़ा में हर साल की भांति निजी गृहस्थी में इस बार भी गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान पिछले कल कांगड़ा के मेन बाजार में रहने वाले त्रेहन परिवार ने कोविड की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए गणपति को 56 भोग लगाने के बाद भंडारा आयोजित करवाया, जिसमे करीब 80 लोगो ने भंडारा ग्रहण किया।

गणेश उत्सव के दौरान जय मां चंडी दरबार कांगड़ा में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन रविवार शाम शहर के साथ लगती बनेर खड्ड में किया जाएगा।

वहीं आज कांगड़ा के सर्राफा बाजार में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन शहर के साथ लगती बनेर खड्ड में विधि विधान से किया जाएगा।

इस दौरान शहर के कई लोग श्रद्धा भाव से विसर्जन के दौरान यात्रा में शामिल होते है यहां हर साल होने वाला भंडारा कोविड की परिस्थिति को देखते हुए नही करवाया गया, क्योंकि यहां हर वर्ष हजारों लोग भंडारे पर भंडारा ग्रहण करने आते है।

इसी के साथ कांगड़ा में विभिन्न निजी घरों व अन्य मंदिरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन का सिलसिला रविवार शाम तक जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...