जयराम ठाकुर दिल्ली रवाना, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य पर जताई नाराजगी

--Advertisement--

जयराम ने राहत कार्यों से नाराजगी जताते हुए कहा कि तीन दिनों के बाद भी प्रभावितों को फौरी राहत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देनी चाहिए।

कुल्लू – अजय सूर्या

कुल्लू और मंडी जिले में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली रवाना हो गए हैं। उन्हे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली बुलाया है।

उन्होंने वीरवार सुबह भुंतर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। हालांकि वह सैंज भी गए थे, मगर सड़क बंद होने के कारण बिहाली से वापस आना पड़ा।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बिहाली में लोगों से मिले और आश्वासन दिया कि हर संभव मदद दी जाएगी और सरकार से इसके बारे में बात की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सैंज में बहुत भारी नुकसान हुआ है और एक करोड़ की धनराशि बहुत कम है। सरकार को सबसे पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जो बेघर हुए हैं, उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्था हो।

उन्होंने कहा कि सैंज में सब कुछ तबाह हो गया है। सड़कें बंद है, संचार व्यवस्था ठप है, पानी की योजनाएं ध्वस्त हैं। इसलिए सरकार को तुरंत बहाली करनी चाहिए।

इसके बाद वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र भुंतर पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्र का दौरा किया और प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं।

जयराम ने राहत कार्यों से नाराजगी जताते हुए कहा कि तीन दिनों के बाद भी प्रभावितों को फौरी राहत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देनी चाहिए। कम से कम उनके खाने-पीने व रहने की व्यवस्था सबसे पहले करनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...

विभिन्न पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

उप कार्यालय रोजगार रामपुर में 17 पदों के लिए...