जयराम ठाकुर कांगड़ा प्रवास पर, वर्चुअली आक्‍सीजन प्‍लांट का करेंगे शुभारंभ

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज जिला कांगड़ा के दौरे पर हैं। कृषि विश्‍वविद्यालय पालमपुर में उनका हेलिकाप्‍टर उतरा व इसके बाद वह विवेकानंद ट्रस्ट की मीटिंग में भाग लेने पहुंचे। मुख्‍यमंत्री सिविल अस्‍पताल पालमपुर में आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही कांगड़ा व अन्य जगहों पर भी आनलाइन ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्‍न प्रतिनिधिमंडल भी मुख्‍यमंत्री से मिलकर अपनी मांगें रखेंगे।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सोमवार दोपहर 2.35 बजे पालमपुर से ऊना जिला में 84.08 लाख रुपये की लागत से स्थापित किए गए तीन आक्सीजन प्लांट्स का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। डीसीएचसी पालकवाह में 23.92 लाख रुपये की लागत से 500 एलपीएम प्लांट लगाया गया है, जिससे 34 बेड को निरंतर आक्सीजन सप्लाई मिलेगी।

यह प्लांट केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के सहयोग से स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त डीसीएचसी हरोली में 22.60 लाख रुपये की लागत से 500 एलपीएम प्लांट लगाया गया है, जिससे 50 बेड को आक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित होगी तथा यह प्लांट नेस्ले कंपनी ने लगाया है।

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पीएम केयर्स फंड से 37.55 लाख रुपये खर्च कर 1000 एलपीएम क्षमता का आक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है, जिससे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 144 बेड को आक्सीजन मिल पाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...