
कोटला – व्युरो
ज्वाली उपमंडल के अंतर्गत आने बाली ग्राम पंचायत भाली के स्थानीय वासी यासीन मोहम्मद ने प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लिखित पत्र के माध्यम से ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने बाली तहसील ज्वाली के तहसील कार्यलय के निठल्ले पन से अवगत करवाया है।
जिसमे यासीन ने बताया कि उसने फरबरी माह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भूमिहीन होने के कारण अपने परिवार के लिए दी जाने बाली भूमि के लिए मांग की थी।
जिसे मार्च में मुख्यमंत्री कार्यलय से जिलाधीश कांगड़ा को भेजा था। जिस पर कार्यवाही करते हुए जिलाधीश कार्यलय ने अप्रैल 4 को इस विषय पर कार्यवाही करने के लिए तहसीलदार ज्वाली को भेजा था।
यासीन ने बताया कि बहुत ही खेद का विषय है कि 3 महीनों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी वो पत्र आज तक उप तहसील कोटला कार्यलय में नही पहुंचा।
यासीन ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लिखा कि मुख्यमंत्री जी आप तो ठीक हैं, पर यह अफसर शाही आपको ओर आपकी सरकार को डूबा के दम लेगी।
यासीन ने पब्लिक सर्विस गरंटी एक्ट के तहत सम्बंधित अधिकारियों, कर्मचारीयों पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है क्योंकि जो अधिकारी गरीबों की नही सुनते वो किस की सुनते होंगे। इसलिए ऐसे अफसरों को सेवा मुक्त कर दिया जाए।
