जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सलूणी में दागे आंसू गैस के गोले

--Advertisement--

Image

धर्म नेगी चुराह

सलूणी उपमंडल के जलाड़ी गांव में रात को जम्मू-कश्मीर पुलिस के करीब 35 जवान गांव में आ धमके। सूत्रों की माने तो उन्होंने मोके पर हवाई फायर किए, और साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े, और स्थानीय लोगों से मारपीट भी की।इस पूरी घटना में कुछ लोगों को चोट आई। हिमाचल पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।

घटना जिला चंबा के सीमावर्ती क्षेत्र किहार की है। जानकारी अनुसार वीरवार रात को जम्मू के डोडा जिला के 35 हथियारबंद पुलिसकर्मी जिसमें महिला पुलिस शामिल है हिमाचल के पुलिस थाना किहार के दायरे में आने वाले जलाड़ी गांव में गए। वहां स्थानीय ग्रामीणों के साथ उनकी बहसबाजी हुई। मामला इतना बढ़ गया कि जे.एंड.के. पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई।

जे.एंड.के. पुलिस ने ग्रामीणों पर आंसू गैस के गोले दागे। इस घटना में कुछ ग्रामीण घायल हुए। जैसे ही किहार पुलिस थाना को यह जानकारी मिली तो थाना प्रभारी हरनाम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया।

घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किहार पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जेएंडके पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे और उनके घरों में जबरन घुस रहे थे। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने उनके साथ मारपीट कर और आंसू गैस के गोले दागे।

ग्रामीणों की शिकायत पर हिमाचल पुलिस ने जेएंडके पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शुक्रवार की सुबह उक्त पुलिस कर्मियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किहार में मेडिकल करवाया।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सलूणी मनीष चौधरी ने कहा कि इस बारे में उनकी जेएंडके पुलिस अधिकारी के साथ बात हुई है। उक्त अधिकारी को इस घटना के बारे में बताया गया है। पुलिस अधिकारी ने अपने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

क्यों आई थी जेएंडके पुलिस

बताया जाता है कि डोडा जिला से एक नाबालिग लड़की को इस गांव का कोई युवक भगा कर ले गया है। लड़की के घरवालों ने डोडा में मामला दर्ज करवाया जिसकी जांच प्रक्रिया के तहत जेएंडके ने पुलिस वीरवार शाम को हिमाचल की सीमा में प्रवेश किया जिसकी रपट लंगेरा चौकी में दर्ज है।

गंभीर बात यह है कि जेएंडके पुलिस हथियार लेकर हिमाचल की सीमा में प्रवेश कर गई और उसने स्थानी पुलिस थाना जाने की जरूरत तक नहीं समझी। यही नहीं हथियारों से लैस पुलिस कर्मियों का दल रात को गांव में जाकर लोगों के घरों की तलाशी ले रहा था। इसी वजह से यह पूरी घटना घटी। दूसरी तरफ जिस लड़की की तलाश में जेएंडके पुलिस ने यह सब किया वह लड़की उन्हें नहीं मिली।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...