
ब्यूरो – रिपोर्ट
जमानत पर छूटे नशा रखने के आरोपी से पुलिस ने फिर चिट्टा और नकदी पकड़ी है।
इंदौरा उपमंडल के पुलिस थाना डमटाल में दबिश के दौरान राजकुमार व सुनीता देवी निवासी गण गांव तहसील इंदौरा के घर से 55.82 ग्राम चिट्टा तथा 39,400 रुपये की राशि बरामद की गई है।
दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी राज कुमार पहले भी नशा के कारोबार में संलिप्त रह चुका है। पुलिस थाना त्रिकुटानगर जम्मू में एनडीपीएस एक्ट के एक अभियोग के चलते वर्ष 2019 से वह अम्कला जेल जम्मू में बंद था।
आरोपी राज कुमार 3 जनवरी को ही मेडिकल ग्राउंड पर एक महीने की अंतरिम जमानत पर रिहा होकर घर आया था। इसके बाद वह दोबारा नशे का कारोबार कर रहा था।
नूरपुर जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने कहा कि आरोपी राजकुमार व सुनीता देवी को गिरफ्तार किया गया है।
