जन्माष्टमी पर व्रत करने वालों के लिए बड़ी खबर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी तिथि की मध्य रात्रि को श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।

शाहपुर स्थित मनेई के आचार्य पंडित अमित कुमार शर्मा ने कहा कि इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 26 अगस्त सोमवार को हर्षण, सुस्थिर, वर्धमान, शिववास योग के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि नाम का शुभ योग भी रहेगा।

भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण के समय रोहिणी नक्षत्र का संयोग रहेगा। इनके अलावा शनि के कुंभ राशि में होने से पंचमहापुरुषों में से एक शश योग भी रहेगा। इतने सारे शुभ योगों में जन्माष्टमी व्रत करने से कई गुना अधिक फल मिलेगा।

आचार्य पंडित अमित कुमार शर्मा ने बताया कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 26 अगस्त सोमवार की सुबह 3:39 से रात 2:20 बजे तक रहेगी।

धर्म ग्रंथों के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि की रात 12 बजे हुआ था। यह स्थिति 26 अगस्त सोमवार को बन रही है, इसलिए इसी दिन जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...