जन्मदिन का केक काटने से पहले ही वाहन दुर्घटना में हो गई चमन की मौत

--Advertisement--

सिहुंता – अनिल संबियाल

जिस जन्मदिन को यादगार तरीके से मनाने के लिए स्कूल से छुट्टी रखी। वही दिन उसकी जिंदगी का आखिरी दिन भी बन गया। सूमो वाहन दुर्घटना में मरने वाले 15 वर्षीय चमन कुमार का शुक्रवार को जन्मदिन था। इसी जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए वह अपने जीजा अंकुश के साथ मिलकर राख में केक का ऑर्डर देने जा रहा था, लेकिन उसे क्या पता था कि वह अपने जन्मदिन का केक काट ही नहीं पाएगा।

बहन और जीजा उसका जन्मदिन मनाने के लिए विशेष तौर से नूरपुर से चंबा आए थे। जीजा को भी अपने साले का जन्मदिन मनाने की काफी खुशी थी। इसके चलते वीरवार को दोनों केक लाने के लिए एक साथ घर से निकले। सूमो वाहन में सवार होने के उपरांत भी दोनों जन्मदिन को लेकर ही आपस में चर्चा कर रहे थे।

उसी दौरान अचानक चुछेंई के पास सूमो वाहन सड़क से नीचे लुढ़क गया। इसके बाद जीजा को मेडिकल कॉलेज में आने पर होश आया, जबकि चमन कुमार की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना के बारे में जैसे ही उनके घर पर पता चला तो परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन ही खिसक गई।

परिजन इसी असमंजस में नजर आए कि घटनास्थल पर मृत पड़े चमन को घर लेकर जाएं। या फिर अस्पताल में घायल पड़े अंकुश के साथ खड़े रहे। अस्पताल में उपचाराधीन अंकुश होश में आने के बाद सबसे यही पूछ रहा था कि उसका साला चमन कैसा है। तो सब यही कह रहे थे कि आप अपना ध्यान रखो। इससे उसे आभास हो गया कि चमन के साथ कुछ गलत हुआ है।

डुलाड़ा पंचायत प्रधान कंचन के बोल

डुलाड़ा पंचायत प्रधान कंचन ने बताया कि चमन का शुक्रवार को जन्मदिन था। इसी जन्मदिन को मनाने के लिए वह अपने जीजा के साथ केक लाने के लिए राख जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में शौक छा गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...