
शाहपुर-नितिश पठानियां
प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने जनजागरण अभियान के तहत सुधेड़ पंचायत के जटेड़ गाँव मे जनता का जाना दुख दर्द।और सुनी जनता की समस्याएं ।जनता को मूलभूत सुविधाओं को प्रदान करने का जल्द ही पूरा करने का दिया आश्वासन।
जटेड़ की जनता ने पठानिया के पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया। इस बैठक में सुधेड़ पंचायत के पांच परिवारो ने भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ओर स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया की कार्यशैली से प्रभावित हो कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।
पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शाहपुर हल्के में मजबूती से आगे बढ़ रही है और ब्लॉक् कांग्रेस शाहपुर समय समय पर जनता के बीच जा कर शाहपुर हल्के की जनता का दुख दर्द और मुद्दों को उठाकर सरकार के समक्ष रख रही है।प्रदेश सरकार की नाकामियों को बुथ स्तर तक पहुँचाया जा रहा है।लेकिन विधानसभा शाहपुर की जनता मौजूदा सरकार की नीतियों से बहुत परेशान है जिससे जनता अभी तक भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है लेकिन सरकार के बड़े बड़े दावे हवा में ही रह गए है धरातल पर कुछ भी नही दिख रहा है।
भाजपा सरकार जनता का हितेषी होने का ढोंग रचती है जब सत्ता हाथ मे मिलती है तो जनता को दरकिनार करके जनविरोधी फैसले लेने लगती है जिससे आज प्रदेश में बढ़ती महंगाई,बढ़ती विरोजगारी, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार,बिगड़ती कानून ब्यवस्था ,कर्मचारियों पर बढ़ते हमलों से प्रदेश का हर बर्ग परेशान है।
ब्लॉक् अध्यक्ष सुरजीत राणा ने कहा कि शाहपुर में अगर कांग्रेस मजबूत की है तो बो स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने की है।आज शाहपुर के अंदर कांग्रेस पार्टी का नेता केवल सिंह पठानिया जीत की राह पर है और जनता का भरपूर साथ स्थानीय कांग्रेस नेता पठानिया को मिल रहा है।
आने बाले 2022 ये चुनावों में कांग्रेस पार्टी जीत के लिए तैयार है।पठानिया ने आम जनता के हितों की रक्षा करते हुए काम किया है।पिछले 15 सालों से शाहपुर में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात किये है।कांग्रेस पार्टी ने भी स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया पर विसवास जता कर शाहपुर विधानसभा हल्के की बाग़डोर सौंपी है।जिस पर पठानिया ने शाहपुर में कांग्रेस को मजबूती दी है अब इसका फल 2022 के चुनावो में पठानिया को शाहपुर की जनता बिधायक बना कर विधानसभा शिमला भेजेगी।
इस मौके पर रिटायर सूबेदार पूर्ण चंद,सुनिता ठाकुर महिला मंडल प्रधान, नामित मेहरा महिला मोर्चा,रक्षा देवी,सुषमा देवी,सागर ,रंजीत सिंह,सुभाष राणा, विवेक राणा, दिलवर सिंह,अशोक कुमार,बच्चन राम,कमल कुमार,निर्मल कुमार,अर्जुन कुमार,अक्षय कुमार वीर सिंह आदि गणमान्य स्थानीय जनता मौजूद थी।
