जग सेवा ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेशाध्यक्ष ने ड्रग कंट्रोलर पर लगाए अरबों रुपए के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

--Advertisement--

नालागढ़ में जग ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष जगपाल राणा ने की प्रेस वार्ता, बोले बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में नकली दवाओं का कारोबार बड़ी जोर शोर से चल रहा, जब करोड़ों की दवाओं के होते हैं सैंपल फेल, तो उन दवाओं को क्यों नहीं किया जाता है खत्म, जिस दवा व्यापारी से ड्रग कंट्रोलर लेते हैं 10 लाख उसे अपने दफ्तर में बैठने के लिए भी नहीं देते कुर्सी, भाजपा की पूर्व सरकार के मुखिया से भी थे ड्रग कंट्रोलर के सीधे लिंक, फैक्ट्रियों से उगाई करके सुप्रीमो तक पहुंचता था करोड़ों रुपया,  जगपाल सिंह राणा ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ज्ञापन देकर सीबीआई जांच की उठाई मांग, कहा ड्रग कंट्रोलर के खिलाफ है मेरे पास तथ्य, सीबीआई की जांच के दौरान सभी तथ्य जांच अधिकारी को सोम्पूँगा, ड्रग कंट्रोलर के खिलाफ हत्या के मामले दर्ज करने की भी उठाई मांग, कहा जिन नकली दवाओं को खाकर पूरे देश के लोगों की हुई मौतें, उनका भी किया जाए आंकलन, एसडीएम दिव्यांशु सिंगल ने कहा : जग सेवा ऑर्गेनाइजेशन की ओर से मिला है ज्ञापन सीएम को किया जा रहा फारवर्ड। 

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत जन सेवा ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेशाध्यक्ष जगपाल सिंह राणा की ओर से एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने स्टेट ड्रग कंट्रोलर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप जड़े हैं.

साथ ही उन्होंने कहा है कि बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ को फार्मा हब के रूप में जाना जाता है और यहां पर ऐसी कोई दवा नहीं है, जो नहीं बनती हो.

उन्होंने कहा कि इन दिनों प्रदेश में नकली दवाओं का कारोबार जोर शोर से बढ़ रहा है और सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में तो नकली दवाएं लगातार बनाई जाती है और उनके सैंपल भी बार-बार फेल होते हैं.

लेकिन जिन दवाओं के सैंपल फेल होते हैं, उन दवाओं को कहीं पर भी खत्म नहीं किया जाता। और यह नकली दवाएं पूरे देश में बेची जाती है.

जिसके कारण पूरे देश के जो जो लोग नकली दवाओं को खाते हैं, उनकी मौतें लगातार हो रही है. उन्होंने ड्रग कंट्रोलर के खिलाफ पूरे देश में जिन लोगों की नकली दवाओं के कारण खाने से मौत हुई है, उनका आकलन के बाद हत्या के मामले दर्ज करने की भी गुहार लगाई गई है।

उन्होंने ड्रग कंट्रोलर पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस दवा व्यापारी से ड्रग कंट्रोलर 10-10 लाख लेता है उसे तो अपने दफ्तर में कुर्सी तक बैठने को नहीं दी जाती.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में रही भाजपा की सरकार के दौरान भाजपा के सुप्रीमो के साथ इनकी सांठगांठ थी जिसके कारण करोड़ों रुपया व्यापारियों से उगाई कर भाजपा सुप्रीमों तक पहुंचाया करता था.

सालों से ही यह अधिकारी बद्दी में ही सटा हुआ है और इसकी आज तक कहीं पर भी तबादला नहीं हुआ जो भी अपने आप में एक बहुत बड़ा सवाल है।

जग सेवा ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेशाध्यक्ष जगपाल सिंह राणा ने एसडीएम नालागढ़ के माध्यम से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक ज्ञापन भेजा है और ज्ञापन के माध्यम से ड्रग कंट्रोलर पर सीबीआई जांच की मांग उठाई है।

इस बारे में जब हमने एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल से बातचीत की तो उनका कहना है कि जग सेवा ऑर्गेनाइजेशन की ओर से सीएम और स्वास्थ्य मंत्री के लिए ज्ञापन आया है और उचित कार्रवाई के लिए ज्ञापन को आगे फॉरवर्ड किया जा रहा है ताकि कार्रवाई हो सके।

स्टेट ड्रग कंट्रोलर के बोल 

इस बारे में जब हमने स्टेट ड्रग कंट्रोलर नवनीत मारवाह से बातचीत की तो उनका कहना है कि जो भी उनके ऊपर आरोप लगाए जा रहे हैं वह निराधार है और ड्रग विभाग समय-समय पर नकली दवाओं पर कार्रवाई करता है और समय-समय पर विभाग द्वारा हर दवा उद्योग में जाकर निरीक्षण भी किया जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...