जंगल में लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की बनी बखौली पंचायत के गांव धिरड़ संदरोल (शोडा थड) के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई है।

घटना कई दिन पहले की है, बताया जा रहा है कि शव गली सड़ी हालत में था। सूचना मिलने पर शुक्रवार शाम मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी का अनुसार गांव शोंडा थड में सामने आई इस घटना को प्रथम दृष्टया आत्महत्या के तौर पर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है 36 वर्षीय युवक का तलाक हो चुका था ओर इनके एक छोटा बच्चा भी है।

युवक पिछले कुछ दिनों से परेशान था। पुलिस थाना प्रभारी पच्छाद बलदेव सिंह ने मामले की पुष्टि कीहै। उन्‍होंने बताया कि बनी बखौली पंचायत के एक व्यक्ति का शव साथ लगते जंगल से मिला है, जोकि कई दिनों पुराना है।

उन्होंने बताया कि बाडी डिकंपोज हो चुकी थी, हालांकि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।

पुलिस मामले की पूरी गहनता से जांचकर रही है। शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है, आगामी जांच जारी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...