जंगल में गए व्यक्ति की अचानक मौत आखिर क्या हुई वजह?

--Advertisement--

Image

चंबा/सलूणी, धर्म नेगी

जंगल में गए एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। हालांकि, मौत के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने चंबा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हेम राज उर्फ राजेंद्र पुत्र बल्ली निवासी गांव द्रबली पंचायत किहार शुक्रवार सुबह जंगल की ओर गया था लेकिन काफी देर तक वापस घर नहीं लौटा। इससे परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। परिजन उसे तलाश करते-करते जंगल पहुंच गए, जहां व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा था।

 

परिजन उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के हवाले कर दिया। डीएसपी शेर सिंह ने बताया कि जंगल की तरफ गए व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने पर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...